फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंस गई पुलिस, विधायक की गाड़ी रोक मांगा खर्चा पानी

Wed, 25 Sep 2013 02:12 AM IST
अरुण कुमार गर्ग/कुल्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के विधायक से ही यदि पुलिस ‘खर्चे-पानी’ के नाम से उगाही पर उतर आए, तो आम लोगों का क्या होगा? पर्यटन नगरी मनाली में कुछ ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक की निजी गाड़ी को नाके पर रोककर पुलिस कर्मियों ने ड्राइवर से खर्चा-पानी मांग लिया। गाड़ी में ही बैठे विधायक को देख पुलिस कर्मी ड्राइवर से पैसे तो नहीं ले सके, लेकिन यह कारनामा उन्हें महंगा पड़ गया।

विधायक की शिकायत पर खर्चा पानी मांगने वाले दोनों पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

मनाली हलके के विधायक गोविंद ठाकुर रविवार रात को अपने एक निजी वाहन में कहीं जा रहे थे। थाने के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था।

इस दौरान दो पुलिस कर्मियों ने वाहन को रोका और वे चालक से खर्चा-पानी मांगने लगे।

जैसे ही पुलिस कर्मियों ने वाहन में विधायक को देखा तो वे माफी मांगने लगे। बोले, वे मजाक कर रहे थे, लेकिन विधायक ने इस मामले की शिकायत एसपी कुल्लू विनोद कुमार धवन से कर दी।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मामले में संलिप्त एक अन्य पुलिस कर्मी की भी पहचान कर उसे भी सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।

उधर, विधायक गोविंद ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना एसपी को दी है। एसपी विनोद कुमार धवन ने बताया कि सूचना मिलते ही आरोपी कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ विभाग जांच कर रहा है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई होगी। पुलिस का नाम बदनाम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


...ड्यूटी में कोताही बरतना पड़ा महंगा
मनाली। मनाली में दो विदेशी महिलाओं का सामान चोरी करने पर तुरंत कार्रवाई न करने पर एक अन्य पुलिस कर्मी पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है।

चोरी के आरोप में दो महिलाओं को मनाली के लोगों ने पकड़ा था। लेकिन सूचना देने के बाद भी काफी देर तक कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं आया। इस पर मजबूरन इन महिलाओं को छोड़ना पड़ा।

एसपी विनोद कुमार धवन ने बताया कि पुलिस कर्मी की कोताही के कारण आरोपी छूट गए। इसलिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें