मेवग से लंबीधार के बीच बन रही टनल नंबर-3 से स्थानीय मकानों को हो रहे संभावित नुकसान के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सर्वेक्षण की अनुमति दे दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भट्टाकुफर स्थित गांव मेवग से लंबीधार के बीच बन रही टनल नंबर-3 से स्थानीय मकानों को हो रहे संभावित नुकसान के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सर्वेक्षण की अनुमति दे दी है। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिका के लंबित रहने के दौरान एनएचएआई क्षेत्र में भवन निर्माण का सर्वेक्षण कर सकता है।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि सर्वे का उद्देश्य यह पता लगाना है कि निवासियों के घरों को वास्तव में कितना नुकसान हुआ है। इससे आवश्यकता पड़ने पर समय रहते सुरक्षा उपाय किए जा सकेंगे। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं ने भी कोर्ट को आश्वस्त किया कि स्थानीय निवासी सर्वे कार्य में एनएचएआई को पूरा सहयोग देंगे।
सुनवाई के दौरान एनएचएआई की ओर से हलफनामा रिकॉर्ड पर रखा गया। याचिकाकर्ताओं ने इस पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने दो सप्ताह का समय दिया है। अन्य प्रतिवादियों को भी जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह की मोहलत दी गई है। मामले की अगली सुनवाई अब 17 दिसंबर को होगी।