फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मुस्लिम फेरीवाले से कहा था 'जय श्रीराम का नारा' लगाओ, अभद्र व्यवहार पर महिला बीडीसी सदस्य निलंबित

Thu, 05 Dec 2024 09:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।

सार

बीडीसी सदस्य सुषमा देवी ने गांव में आए फेरीवालों को हिमाचल में न आने की हिदायत दी थी। साथ ही उन्हें जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा था। जो उन पर भारी पड़ा है। सुषमा देवी को जिलाधीश के आदेशों के बाद निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुदाय विशेष के फेरीवालों से अभद्र व्यवहार करने पर लंबागांव खंड की गंदड़ बरडाम की पंचायत समिति सदस्य को जिलाधीश के आदेशों के बाद निलंबित कर दिया गया है। बीडीसी सदस्य सुषमा देवी ने गांव में आए फेरीवालों को हिमाचल में न आने की हिदायत दी थी। साथ ही उन्हें जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा था।

विज्ञापन


इस पर फेरीवालों ने विरोध किया था। इस तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फेरीवालों ने पुलिस चौकी आलमपुर में एफआईआर दर्ज करवाई थी। बीडीओ की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डीसी कांगड़ा ने पंचायत समिति सदस्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक हफ्ते के अंदर जवाब देने को कहा था। महिला सदस्य ने अपना जवाब भेज दिया था, लेकिन पंचायत समिति सदस्य का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

डीसी ने निलंबन आदेश में कहा है कि पंचायत पदाधिकारी होने के बावजूद समिति सदस्य ने अपने कर्तव्य का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया है। ऐसे में डीसी हेमराज बैरवा ने पंचायती राज अधिनियम के तहत बीडीसी सदस्य को उनके पद से निलंबित करते हुए उन्हें आदेश दिया है कि पंचायत समिति की संपत्ति उनके पास हो तो वह उसे बीडीओ लंबागांव को सौंपें।
विज्ञापन


बीडीओ लंबागांव सिकंदर सिंह ने निलंबन की पुष्टि की है। वहीं सूत्रों की मानें तो पंचायत समिति सदस्य ने नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि उसने जानबूझ कर समुदाय विशेष के लोगों के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया था। जो शब्द कहे थे वह गलती से उससे निकले थे। उनकी मंशा किसी धर्म को ठेस पहुंचाना नहीं थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें