पीजी विद्यार्थियों के लिए यह 25 साल आयु तय
शिमला। विश्वविद्यालय की एससीए में स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स से मेरिट आधार पर मनोनीत होने वाले विद्यार्थियों के लिए 31 जुलाई 2024 तक 25 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। एलएलएम , एमटेक और पीएचडी शोधार्थी प्रतिनिधि सदस्य के लिए 31 जुलाई 2024 तक 28 वर्ष की आयु सीमा तय है।
2014 से नहीं हो रहे प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव
विवि और कॉलेज परिसरों में 2014 में हुई हिंसा के बाद एससीए चुनाव पर रोक लगा दी गई। दस साल बीत जाने पर भी विवि प्रशासन और प्रदेश सरकार चुनाव बहाल करवाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 2016 में विवि ने लिंग्दोह कमेटी की सिफारिशों और विवि के स्तर पर बनी विशेष कमेटी की अनुशंसा पर मेरिट आधार पर कॉलेज और विवि की एससीए के गठन का संविधान बनाकर लागू किया।
बहाली की मांग कर रहे छात्र संगठन फिर निराश
लगातार दस सालों से प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए संघर्ष कर रहे छात्र संगठनों की उम्मीदों पर इस बार भी पानी फिर गया है। उम्मीद थी कि छात्र नेता रहे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस बार चुनाव पर लगी रोक को हटाएंगे, जो पूरी नहीं हुई।