फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघाट बैंक लोन रिकवरी मामला: सरकारी जमीन पर लिया था दो करोड़ का लोन, डिफाल्टर ने अदालत में दिया 10 लाख का चेक

Thu, 27 Nov 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

बघाट बैंक से शिमला के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर करीब दो करोड़ रुपये का ऋण ले लिया था। डिफाल्टर ने बुधवार को 10 लाख रुपये का चेक सहायक पंजीयक की अदालत में जमा करवाया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बघाट बैंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के एक व्यक्ति ने बघाट बैंक से सरकारी जमीन पर करीब दो करोड़ रुपये का ऋण ले लिया था। बघाट बैंक से लोन लेने वाले शिमला के डिफाल्टर ने बुधवार को 10 लाख रुपये का चेक सहायक पंजीयक की अदालत में जमा करवाया। साथ ही उसने एकमुश्त भुगतान करने के लिए भी बैंक में एप्लीकेशन दी, जिसे अदालत ने बैंक को भेज दिया है। अब बैंक की ओर से डिफाल्टर को एकमुश्त भुगतान करने के लिए मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डिफाल्टर ने बैंक से करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक लोन लिया है और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुए थे। वहीं अदालत में डिफाल्टर की पेशियां भी लगी थीं। डिफाल्टर ने सरकारी जमीन पर लोन लिया था। वहीं पेशियों के दौरान यह मामला चर्चा में आया था। अब डिफाल्टर के खिलाफ दोबारा से कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी, मगर उससे पहले ही वह अदालत में पहुंच गया और यहां पर 10 लाख का चेक दे दिया।

उधर, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन गिरीश नड्डा ने बताया कि शिमला के एक डिफाल्टर ने बुधवार को 10 लाख रुपये का चेक अदालत में दिया। साथ ही एकमुश्त भुगतान के लिए भी एप्लीकेशन दी है, जिसे बैंक को भेज दिया है। डिफाल्टर ने सरकारी जमीन पर लोन लिया है। जिसे तहसीलदार ने अटैच कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें