फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Rail Network: अश्विनी वैष्णव बोले- हिमाचल में रेल नेटवर्क को मिल रही नई रफ्तार, अंब अंदौरा बना प्रमुख हब

Wed, 05 Aug 2026 08:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

 केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार और यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन हिमाचल का प्रमुख रेल हब बन चुका है, जहां से 20 रेल सेवाएं संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार और यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन हिमाचल का प्रमुख रेल हब बन चुका है, जहां से 20 रेल सेवाएं संचालित हो रही हैं। इससे हिमाचल का संपर्क 13 राज्यों से जुड़ा है। इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख रेल सेवाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 70 किलोमीटर लंबा नंगल डैम-ऊना-दौलतपुर चौक-कर्तोली ब्रॉडगेज रेलखंड पूरी तरह चालू हो चुका है, जबकि 52 किलोमीटर लंबे कर्तोली-तलवाड़ा-मुकेरियां ब्रॉडगेज रेलखंड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। परियोजना के तहत पुलों, रोड ओवर ब्रिज और रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि नंगल डैम-ऊना-दौलतपुर चौक रेल लाइन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2023-24 में 25.77 लाख यात्रियों ने इस रेलखंड का उपयोग किया, जो 2024-25 में बढ़कर 30.56 लाख और 2025-26 में 31.87 लाख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें