एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए स्ट्रे राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है। अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) हिमाचल प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए काउंसलिंग की तारीखें तय कर दी हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन से लेकर कॉलेज में प्रवेश तक की प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी करनी होगी। विवि प्रबंधन ने मेरिट बुधवार को जारी कर दी है। इसमें 2026 के अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। एमबीबीएस में 13 व बीडीएस में 14 सीटें मौजूदा राउंड के लिए खाली हैं। स्ट्रे राउंड के लिए अधिकतर खाली सीटें निजी संस्थानों से संबंधित हैं। अभ्यर्थियों को 22 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक अपनी पसंद के पाठ्यक्रम, कॉलेज और कोटे के विकल्प भरकर लॉक करने होंगे। काउंसलिंग के तहत 23 अक्तूबर को अंतिम सीट आवंटन होगा, जबकि 24 अक्तूबर को अंतिम सीट आवंटन होगा। सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को 26 अक्तूबर को संबंधित कॉलेज में प्रवेश लेना होगा। एएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार भवानी ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया नियमानुसार जारी है।