फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधन विधेयक विधानसभा में पारित: शहरों में तारों का जाल बिछाने पर होगी जेल, मेयर को हटाना भी होगा आसान

Sat, 21 Nov 2026 06:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

 स्कूलों, अस्पतालों और हेरिटेज भवनों के आसपास बिना अनुमति तार बिछाने पर तीन माह तक की सजा और पांच से दस हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन
आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शहरी निकायों की कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। शहरों में बिजली, इंटरनेट और केबल के बेतरतीब ओवरहेड तार बिछाने पर अब कानूनी कार्रवाई होगी। स्कूलों, अस्पतालों और हेरिटेज भवनों के आसपास बिना अनुमति तार बिछाने पर तीन माह तक की सजा और पांच से दस हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। वहीं, नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया आसान होगी। सरकार ने हिमाचल प्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक और हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक 2026 को विधानसभा में पारित करवा लिया। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अनुपस्थिति में आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने दोनों विधेयक सदन में पेश किए। इन्हें बिना चर्चा के पारित कर दिया गया। नगर पालिका संशोधन विधेयक के तहत शहरी निकायों को सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर बेतरतीब फैले बिजली और संचार तारों को नियंत्रित करने के अधिक अधिकार मिलेंगे। इससे शहरों की सुंदरता के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव के लिए साधारण बहुमत जरूरी
नगर निगम संशोधन विधेयक के तहत मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जरूरी समर्थन की सीमा दो-तिहाई से घटाकर साधारण बहुमत करने का प्रावधान किया गया है। इससे आधे से अधिक निर्वाचित पार्षदों के समर्थन से प्रस्ताव लाया जा सकेगा। हालांकि, पद से हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके अलावा नगर निगमों की वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ऑडिट की जिम्मेदारी राज्य ऑडिट विभाग के बजाय एजी कार्यालय को सौंपने का प्रावधान किया गया है। इससे नगर निगमों की आय-व्यय और विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की जांच में निगरानी मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें