फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अपनी ही पार्टी पर बरसे कृषि मंत्री चंद्र कुमार, बोले- कांग्रेस संगठन हो गया है पैरालाइज्ड

Tue, 11 Feb 2025 08:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन पैरालाइज्ड हो गया है। चंद्र कुमार ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव पूरी गंभीरता से नहीं लड़ा। 
विज्ञापन
कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने अपनी ही पार्टी के हाईकमान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन पैरालाइज्ड हो गया है। कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव गंभीरता से नहीं लड़ा। चंद्रकुमार सचिवालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन को साथ साथ चलना चाहिए। हिमाचल में तीन महीने से कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग है। नए संगठन को लेकर हाईकमान ने कोई आदेश नहीं दिए और न ही नया संगठन बनाने के लिए कमेटियां गठित की गई हैं।

विज्ञापन




उन्होंने कहा-संगठन के बगैर चुनाव कैसे संभव होगा। हिमाचल में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चंद्र कुमार ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव पूरी गंभीरता से नहीं लड़ा। जब चुनाव की घोषणा हो जाती है, तब टिकट थमाकर चुनाव लड़ने भेज दिया जाता है। दिल्ली के रिजल्ट को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हमारा संगठन ही मजबूत नहीं होगा तो चुनाव कैसे लड़ेंगे।

सरकार ने खरीदी डेढ़ करोड़ की गोबर खाद : चंद्र कुमार
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 3 रुपये किलो के हिसाब से गोबर खाद खरीदी गई है। खाद के परिवहन, भंडारण और पैकेंजिंग पर 4 से 5 रुपये किलो खर्चा दिया गया है। गोबर खाद खरीदने के एवज में किसानों को करीब डेढ़ करोड़ रुपये चुकाए गए हैं। ब्लॉक स्तर पर डाटा जुटाया जा रहा है कि कितनी गोबर खाद खरीद ली गई है और कितनी खाद कृषि विभाग के केंद्रों को भेजी गई है इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। अगर खाद की डिमांड बढ़ी तो खाद खरीद के दाम भी बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें