प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी गांव पहुंचे और दिवंगत अग्निवीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, नायब तहसीलदार आदित्य गुलेरिया, महादेव वृत्त के कानूनगो सुरेंद्र ठाकुर और विकास खंड धनोटू के एसईबीओ मनोज कुमार मौजूद रहे। लाल सिंह कौशल ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए केंद्र सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की, जबकि नायब तहसीलदार आदित्य गुलेरिया ने प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।