फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: नगवाईं के अजय कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में दौड़ में जीता कांस्य पदक

Fri, 23 Oct 2026 10:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)।

सार

 मंडी के नगवाईं निवासी अजय कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
नगवाईं के अजय कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नगवाईं निवासी अजय कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। पुरुषों की 400 मीटर टी 64 स्पर्धा में उन्होंने 53.61 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। अजय ने वर्ष 2023 में भी इसी स्पर्धा का रजत पदक जीता था। लगातार दो एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। वर्ष 2018 में पैरा खेलों से जुड़ने के बाद अजय कुमार ने कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास से अपनी प्रतिभा निखारी। वर्ष 2021 में पहली राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने छह स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। इसके बाद वर्ष 2023 के एशियन पैरा गेम्स में 400 मीटर टी64 दौड़ में रजत पदक हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सेना में देश सेवा के दौरान गंवाया था पैर
अजय कुमार का सफर संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल है। वर्ष 2010 में भारतीय सेना में भर्ती हुए अजय 14 नवंबर 2017 को जम्मू-कश्मीर के उड़ी क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान अपना बायां पैर गंवा बैठे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें