पुलिस थाना रामपुर के तहत नाबालिगा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस थाना रामपुर में दर्ज शिकायत में बताया कि 12 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे जब अपने किराये के कमरे में था, तो सेब के बगीचे से बच्ची की चीखने की आवाज सुनाई दी। पत्नी के साथ सेब के बगीचे में स्थित क्वार्टर की ओर गए तो बच्ची के चीखने की आवाज आई। क्वार्टर का दरवाजा धक्का देकर खोला तो आरोपी नानक जिसे अच्छी तरह से जानते हैं वह बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। पड़ोसियों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
नेपाली मूल के शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है। अभी तक वह पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने नाबालिगा का मेडिकल करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिगा से दुराचार कर आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।