फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: शिमला में चलती बस में युवती से छेड़छाड़, आरोपी करता रहा पीछे; ट्रैफिक पुलिस से शिकायत; जानें

Sun, 05 Jan 2025 07:27 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बुजुर्ग पर युवती से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला की लोकल बस में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना पेश आई है। इस मामले में एक बुजुर्ग पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 4 जनवरी को रात 7:15 बजे के करीब वह टुटीकंडी से निजी बस में पुराना बस स्टैंड की ओर सफर कर रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे गलत तरीके से स्पर्श किया। इसके बाद युवती बस से उतर गई और पैदल ही आगे की ओर चलने लगी।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान भी आरोपी उनका पीछा करता रहा। इसको देखते हुए उन्होंने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से मदद मांगी। इसके बाद आरोपी को पुलिस कर्मचारी ने रोका। मामले की सूचना बालूगंज पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें