फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बर्फीला तूफान, आठ के मरने की आश्ांका

Wed, 06 Feb 2013 01:35 PM IST
शिमला/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले की भाभा घाटी में बुधवार सुबह हुए हिमस्खलन में आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है। किन्नौर के उपायुक्त जेएम पठानिया ने बताया कि जिले के काफनू गांव में सुबह साढे़ सात बजे हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर आठ घर तबाह हो गए। इस घटना में आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बचाव दल को गांव में भेज दिया गया है और आईटीबीपी तथा सेना के जवानों को बचाव कार्य में मदद देने के लिए कहा गया है। पठानिया ने बताया कि राज्य में पिछले तीन दिन से भारी हिमपात हो रहा है जिसकी वजह से उपरी इलाकों में हिमस्खलन का खतरा मंडरा रहा था।
विज्ञापन


तापरी में हिंदुस्तान तिब्बत राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है, जिसकी वजह से इस जिले का संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें