फायर सिस्टम और सीसीटीवी बढ़ाएंगे सुरक्षा
पैनोरमिक विस्ताडोम में फायर सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा को बढ़ाएंगे। अभी तक विस्ताडोम कोच में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। इसी के साथ दरवाजे और बोगी के भीतर एलईडी लगाई गई है। इस माध्यम से यात्री अपनी बुकिंग आदि के बारे में जान सकेंगे। साथ ही छोटी पेंटरी भी कोच में लगाई गई है।
साउंड प्रूफ है सभी कोच
पैनोरमिक विस्ताडोम कोच के एसी कोच साउंड प्रूफ हैं। पैनोरमिक विंडो में शीशे बड़े होने के साथ ही छत तक होते हैं, जिससे यात्री बाहर के नजारों का बेहतर तरीके से लुत्फ उठा सकेंगे। इसी के साथ लगेज के लिए भी अलग से जगह ट्रेन में रहेगी। जबकि एक लगेज कोच अलग से भी तैयार किया गया है। सभी बोगियों में एयर स्प्रिंग लगाया गया है।
पैनोरमिक विस्ताडोम कोच के चार ट्रायल सफल हो गए हैं। कोच को आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है। आगामी दिनों में लोगों को इसकी सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड की ओर से कार्य किया जा रहा है। सफल ट्रायल की रिपोर्ट जल्द सौंपी जाएगी-
नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक, रेल मंडल अंबाला।