फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: मणिमहेश यात्रा पर निकले बिलासपुर के 24 वर्षीय श्रद्धालु की सुंदरासी में मौत

Mon, 17 Aug 2026 08:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।

सार

सुंदरासी पहुंचने पर कमल अस्थायी दुकान पर रुक गया और वहीं लेट गया। उसके साथी आगे मणिमहेश दर्शन के लिए चले गए। शाम को दुकानदार ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह मृत मिला। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिमहेश यात्रा पर गए 24 वर्षीय श्रद्धालु कमल कुमार की सुंदरासी में मौत हो गई। वह ग्राम बड़गाम तहसील झंडूता जिला बिलासपुर का रहने वाला था। सोमवार सुबह सूचना मिलने के बाद भरमौर पर्वतारोहण केंद्र की टीम शव को भरमौर लाने के लिए सुंदरासी रवाना हुई। जानकारी के अनुसार कमल शनिवार को पांच अन्य साथियों के साथ हड़सर से मणिमहेश यात्रा के लिए निकला था। सभी श्रद्धालु शनिवार शाम धनछौह में रुके थे। रविवार सुबह सभी मणिमहेश के लिए रवाना हुए। रास्ते में शिव घराट के पास कमल की तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साथियों ने उसे धनछौह लौटकर आराम करने की सलाह दी, लेकिन कुछ देर बाद वह भी आगे चल पड़ा। सुंदरासी पहुंचने पर कमल अस्थायी दुकान पर रुक गया और वहीं लेट गया। उसके साथी आगे मणिमहेश दर्शन के लिए चले गए। शाम को दुकानदार ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह मृत मिला। इस बीच उसके साथी दर्शन कर धनछौह लौटे, लेकिन कमल वहां नहीं मिला। इसके बाद वे हड़सर पहुंचे और रात वहीं रुके। सोमवार को कमल के ताया के बेटे अमित चंदेल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सुंदरासी में एक श्रद्धालु की मौत की सूचना मिली है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें