फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल में TGT के 1239, एलटी के 238 और कला शिक्षकों के 686 पद खाली, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Tue, 10 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में टीजीटी के 1239, एलटी के 238, डीपीई के 110 और कला शिक्षकों के 686 पद रिक्त हैं। ये जानकारी विधायक लोकेंद्र कुमार के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में टीजीटी के 1239, एलटी के 238, डीपीई के 110 और कला शिक्षकों के 686 पद रिक्त हैं। विधायक लोकेंद्र कुमार के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्वीकृत पदों में टीजीटी के 16623, एलटी के 3193, डीपीई के 1576 और कला शिक्षकों के 4479 पद हैं।

विज्ञापन


कला शिक्षकों के 881 पद राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में पूल में रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि कला शिक्षकों के पदों का अंतिम परिणाम घोषित करने का मामला कैबिनेट सब कमेटी के विचाराधीन है। इन पदों को भरने के लिए 27 मई 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। इनकी छंटनी परीक्षा आठ अक्तूबर 2022 को आयोजित की गई थी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने के प्रयास जारी हैं।

लाहौल-स्पीति में मर्ज स्कूलों का गुण-दोष आधार पर होगा फैसला
रोहित ठाकुर ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला की विकट परिस्थितियों को देखते हुए अगर सरकार के ध्यान में ऐसे मर्ज किए गए स्कूलों का मामला लाया जाता है, जहां भारी बर्फबारी व हिमस्खलन का खतरा रहता है। ऐसे मामलों पर अलग से गुण और दोष के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा। विधायक अनुराधा राणा के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि 17 अगस्त 2024 को सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिला लाहौल-स्पीति में पांच व पांच से कम नामांकन वाली 12 राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं व एक राजकीय माध्यमिक पाठशाला को मर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें