फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में समाजशास्त्र के 107 शिक्षकों की तैनाती, प्रतिमाह इतना मिलेगा मानदेय

Mon, 07 Sep 2026 09:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को राज्य चयन आयोग हमीरपुर की सिफारिश पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश जारी किए। नियुक्त शिक्षकों के लिए निजी ट्यूशन, कोचिंग अथवा किसी अन्य लाभ के पद पर कार्य करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
 
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में समाजशास्त्र के 107 शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को राज्य चयन आयोग हमीरपुर की सिफारिश पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश जारी किए। नियुक्त शिक्षकों के लिए निजी ट्यूशन, कोचिंग अथवा किसी अन्य लाभ के पद पर कार्य करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शिक्षकों की तैनाती राज्य सरकार की सब-स्कीम के तहत अस्थायी आधार पर पांच वर्ष की अवधि के लिए की गई है। चयनित शिक्षकों को प्रति शैक्षणिक वर्ष 10 माह के लिए 30 हजार रुपये प्रतिमाह तय मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति आदेश के अनुसार अभ्यर्थियों को संबंधित स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के लिए पांच कार्यदिवस का समय दिया गया है।

विज्ञापन

निर्धारित अवधि में ज्वाइन न करने पर नियुक्ति स्वत: रद्द मानी जाएगी। नियुक्त शिक्षक कक्षा छह से 12 तक समाजशास्त्र और सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाएंगे। स्कूल की आवश्यकता के अनुसार उन्हें अतिरिक्त और रेमेडियल कक्षाएं भी लेनी होंगी। कार्यभार संभालने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित प्रधानाचार्य के समक्ष न्यायिक स्टांप पेपर पर अनुबंध-बॉन्ड और स्व-घोषणा पत्र निष्पादित करना होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियां किसी स्वीकृत नियमित पद के विरुद्ध नहीं की गई हैं। ऐसे में नियुक्त अभ्यर्थी भविष्य में नियमितीकरण, सरकारी सेवा में समावेशन या सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने का दावा नहीं कर सकेंगे। नियुक्ति पूरी तरह अनुबंध की शर्तों के अधीन रहेगी। अनुबंधित शिक्षकों को एक वर्ष में 10 आकस्मिक अवकाश की सुविधा मिलेगी। नियमानुसार पात्रता होने पर मातृत्व अवकाश भी दिया जाएगा। इन्हें सामान्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू चिकित्सा नियमों के बजाय हिमकेयर या आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण करवाने से पहले उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और चरित्र सत्यापन समेत आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

करुणामूलक आधार पर 105 जेओए आईटी को मिली नियुक्तियां
 प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग के तहत भर्ती निदेशालय ने करुणामूलक आधार पर नियुक्त 105 स्टेट कैडर जॉब ट्रेनी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के विभिन्न विभागों में नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। नवनियुक्त प्रशिक्षुओं को अलग-अलग विभागों और स्टेशनों पर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें