फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रिपोर्ट: तीन लाख से कम आबादी वाले हिमाचल के सात शहर सूची में शामिल, जानें रैंक

Mon, 07 Sep 2026 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में डमटाल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला शहर रहा। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में डमटाल को 186 अंक के साथ देश में नौवां स्थान मिला है।
विज्ञापन
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण सूची में हिमाचल के सात शहर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों की साफ हवा के लिए पहचान रखने वाले हिमाचल प्रदेश के पांच शहरों ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में भी अच्छी जगह बनाई। हालांकि, कुछ शहर पिछले वर्षों में निचले पायदान पर भी लुढ़के हैं। प्रदेश में डमटाल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला शहर रहा। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में डमटाल को 186 अंक के साथ देश में नौवां स्थान मिला है। इसके बाद परवाणू 185.5 अंक के साथ 11वें, सुंदरनगर 185 अंक के साथ 12वें, कालाअंब 182.4 अंक के साथ 14वें और नालागढ़ 182.2 अंक के साथ 15वें स्थान पर रहा। पांवटा साहिब की 22वीं रैंक रही और स्कोर 174 रहा। बद्दी की रैंक 23 और स्कोर 172.5 रहा। यह सर्वेक्षण तीन लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में जारी किया गया है। सूची में प्रदेश के कुल सात शहर शामिल हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल का प्रदर्शन इस बार खास तौर पर छोटे शहरों की श्रेणी में सामने आया है। डमटाल को 186 अंक मिले हैं और वह शीर्ष दस शहरों में शामिल है। हिमाचल का परवाणू 185.5 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहा। सुंदरनगर को 185 अंक मिले और वह 12वें स्थान पर रहा। कालाअंब ने 182.4 अंक के साथ 14वां और नालागढ़ ने 182.2 अंक के साथ 15वां स्थान हासिल किया। यानी प्रदेश के पांचों शामिल शहर शीर्ष 15 में रहे। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल पांवटा साहिब को 174 अंक के साथ 22वां और बद्दी को 172.5 अंक के साथ 23वां स्थान मिला है। इससे संकेत मिलता है कि औद्योगिक गतिविधियों वाले इन क्षेत्रों में स्वच्छ वायु के मोर्चे पर अभी और सुधार की गुंजाइश है।

वार्ड स्तर पर भी हिमाचल को दो स्थान
सर्वेक्षण में वार्ड स्तर की रैंकिंग भी जारी की गई है। इसमें हिमाचल के पांवटा साहिब के वार्ड-06 और परवाणू के वार्ड-01 व वार्ड-05 को राज्य स्तर के पुरस्कारों में जगह मिली है। राज्य स्तरीय सूची में हिमाचल के लिए 10 हजार से 30 हजार आबादी वाली श्रेणी में पांवटा साहिब का वार्ड-06 तथा 10 हजार से कम आबादी वाली श्रेणी में परवाणू के दो वार्ड शामिल हैं।

बड़े शहरों की श्रेणी में हिमाचल का कोई शहर नहीं
सर्वेक्षण में शहरों को आबादी के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की सूची में हिमाचल का कोई शहर नहीं है। तीन से दस लाख आबादी वाली श्रेणी में भी प्रदेश का कोई शहर सूचीबद्ध नहीं है। हिमाचल के शहरों का आकलन तीन लाख से कम आबादी वाली श्रेणी में किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे लुढ़के कई शहर
 डमटाल ने 186 अंक के साथ सुधार कर किया। इसने 11वें स्थान से छलांग लगाकर नौवां स्थान पाया। 2023 में नंबर-1 रहा परवाणू अब 11वें स्थान पर पहुंच गया है। सुंदरनगर 2022 में भारत में दूसरे स्थान पर रहा और अब 2026 में इसका 12वां स्थान है। पांवटा साहिब 2024 में 40वें स्थान पर था और 2025 में 12वें पर पहुंचा। अब फिर 22वें स्थान लुढ़क गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें