फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध बनाने चाहे तो दी मौत

Tue, 01 Oct 2013 09:37 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखनमाजरा थाने के अंतर्गत गांव चिड़ी में अपने मामा के घर रहने वाले वीरेंद्र उर्फ भूना की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई थी। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने महिला आरोपी को जेल और बाकी दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एक आरोपी ने स्वीकारा कि वीरेंद्र उसकी भाभी के साथ संबंध बनाना चाहता था, जिसे सबक सिखाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की है।


22 सितंबर को गांव चिड़ी व सांघी के बीच खेतों में पुलिस को अपने मामा के घर रहने वाले वीरेंद्र उर्फ भूना का शव पड़ा मिला था। युवक की तेजधार हथियार से हत्या की गई थी। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के मामा नरेंद्र के बयान पर गांव के ही सोनू, लक्ष्मण और चिन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मृतक के मामा ने शक जाहिर किया था कि तीनों ने वीरेंद्र की हत्या की है।
विज्ञापन


पुलिस ने जब अपनी जांच आगे बढ़ाई तो मामला कुछ ओर ही निकला। पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस टीम ने गांव चिड़ी निवासी कुलदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो कुलदीप पुलिस को गुमराह करता रहा। जब पुलिस ने उसके साथी मंजीत को भी हिरासत में लेकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तो पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया।

कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र उसकी भाभी के साथ संबंध बनाना चाहता था। जिसको लेकर उसने अपने दोस्त मंजीत व भाभी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और 21-22 सितंबर की रात को खेत में ले जाकर वीरेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस ने कुलदीप की भाभी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया जबकि कुलदीप  व मंजीत को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मोटरसाइकिल बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें