फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नहर में बहे युवक और युवती, नहाने के लिए कैनाल में उतरे; गोताखोरों की टीम कर रही तलाश

Thu, 04 Jun 2026 05:28 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

जवाहर लाल नेहरू कैनाल में नहाने उतरे युवक-युवती गुरुवार को बह गए। जानकारी के मुताबिक नहाते समय युवती का पांव फिसल गया जिससे यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
नहर में डूबे युवक और युवती - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बेरी के तहत आने वाले गांव पलड़ा-पहाड़ीपुर के बीच से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल में वीरवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्रवासी मजदूर की बेटी उत्तर प्रदेश के संभल स्थित खंडवा के बुद्धिनगर निवासी 20 वर्षीय तरनुम जेएलएन में नहाने के लिए उतरी थी, जो पानी के तेज बहाव में बह गई। उसी को बचाने के चक्कर में नहर में उतरा युवक उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित गांव खोड़ा निवासी अनिल भी बह गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बेरी थाना प्रभारी विनोद कुमार व छुछकवास चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नहर में डूबे युवक व युवती को ढूंढने के लिए मौके पर गोताखोर को बुलावाया।

मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि गांव पहाड़ीपुर निवासी सोनू के खेत में अनिल व तरनुम काम कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जब तरनुम नहर में नहाने के लिए गई तो उसका पैर फिसल गया और वह नहर के अंदर गिर गई। बहाव तेज होने के कारण वह बह गई। उसको बचाने के चक्कर अनिल कूदा तो वह भी तेज बहाव होने के कारण पानी बह गया। नहर में डूबने के बाद सुनारिया पुलिस हैडक्वार्टर से एसडीआरएफ की टीम पहुंची और टीम ने नहर में डूबे युवक व युवती को तलाशने के लिए अभियान चलाया। अभियान के करीब 4 घंटे बाद करीब 200 मीटर दूरी पर ही अनिल के शव को मिल गया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। रात होने के कारण सर्च अभियान बंद कर दिया गया। अब शुक्रवार सुबह 8 बजे सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


बेरी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गांव पहाड़ीपुर-पलड़ा मार्ग से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल में युवक व युवती के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक व युवती को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम पहुंची और सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान नहर में डूबे युवक अनिल का शव मिल गया और युवती का पता नहीं चला है। देर रात होने की वजह से सर्च अभियान बंद कर दिया गया। अब शुक्रवार सुबह 8 बजे युवती को ढूंढने के लिए दोबारा से सर्च अभियान चलाया जाएगा। अनिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें