फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप से प्रेरणा लें युवा : चौहान

Mon, 20 Jan 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। क्षत्रिय एकता महासभा की ओर से रविवार को महाराणा प्रताप चौक समीप स्थित गायत्री शक्ति पीठ में महाराणा प्रताप के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम किया गया। महासभा के प्रवक्ता संजीव च़ौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप महान देशभक्त व योद्धा रहे। युवाओं को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए।
मुख्यातिथि यमुनानगर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा व यातायात थाना प्रभारी कुशलपाल राणा रहे। महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रवक्ता च़ौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप देश का गौरव हैं। उन्होंने देश की रक्षा के लिए आज ही के दिन अपने प्राणों की आहुति दी थी। यह महान योद्धा जीवनभर मुगलों के विरुद्ध लड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की आन-बान व शान के लिए मुगलों की पराधीनता स्वीकार नहीं की। महाराणा प्रताप जब तक जीये, तब तक वह देश और मातृभूमि के लिए मुगलों से टक्कर ली। आज पूरा देश व क्षत्रिय समाज उनकी वीरता को नमन करता है। रामबीर चौहान ने कहा कि शहर में महाराणा प्रताप भवन बनाने को लेकर क्षत्रिय समाज प्रयासरत है। इस मौके पर लक्कड़ मंडी के प्रधान राजेंद्र सिंह राणास भाजपा फर्कपुर मंडल के अध्यक्ष शुभम राणा, योगेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र सिंह, मास्टर महिपाल सिंह, शुभम राणा, सुंदर राणा, राजेंद्र सिंह राणा, रणबीर सिंह आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें