राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाते हुए स्वयंसेवक। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के तत्वाधान में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर सुनील तनेजा ने किया।
कार्यकारी प्राचार्य तनेजा ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में समाजसेवा करने की भावना को पैदा करती है। डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा पर्यावरण की स्वच्छता हमारी मानसिकता को दर्शाती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन ने कहा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना मानव को सबसे पहला कर्त्तव्य है। कार्यक्रम के तहत स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण के अलावा आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर डॉ. मनीषा मोर, प्रो. करण, प्रो. अमरपाल, डॉ. ममता मग्गो और राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संवाद