फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 30 Oct 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
घटनास्थल विलाप करतीं मृतक सुनील की पत्नी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर भेरथल से सलेमपुर गांव जाने वाली सड़क पर फैक्टरी के सामने बुधवार की शाम 18 टायर वाले ट्रक की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बिहार के सहरसा निवासी सुनील के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी को फैक्टरी से लेकर क्वार्टर लौट रहा था। हादसे में उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सुनील करीब 15 दिन पहले ही यहां एक फैक्टरी में काम करने के लिए आया था। उसकी पत्नी भी फैक्टरी में काम करती थीं। बुधवार शाम को छुट्टी होने के बाद सुनील पत्नी को साथ लेकर क्वार्टर की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान फैक्टरी के सामने 18 टायरी ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद शोर सुनकर आसपास की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर बाहर आ गए।
मजदूर ने ट्रक को रुकवा लिया। लेकिन मौका पाकर चालक भाग गया। थाना सदर जगाधरी एसएचओ आनंद प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में पहुंचाया। वीरवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डायल-112 सात मिनट में पहुंची, नहीं आई एंबुलेंस
हादसे की सूचना मिलने के करीब सात मिनट में डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, लोगों ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद करीब पौने दो घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। जिस कारण शव को उठाया नहीं जा सका। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की आपात सेवाओं की नोडल ऑफिसर एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुशीला मंगला ने बतााय कि कंट्रोल रूम का रिकॉर्ड देखा गया है। रिकॉर्ड के अनुसार सलेमपुर में हुए हादसे के लिए कोई फोन नहीं आया था। फोन आता तो एंबुलेंस मौके पर जरूर पहुंचती।

घटनास्थल विलाप करतीं मृतक सुनील की पत्नी। संवाद- फोटो : Samvad

घटनास्थल विलाप करतीं मृतक सुनील की पत्नी। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें