फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में रॉड व डंडों से वारकर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी की लेबर कॉलोनी में कुछ युवकों ने सिर पर रॉड व डंडों से हमला कर युवक को घायल कर दिया। युवक के सिर में गहरी चोट लगी है। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत पर दो युवकों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी निवासी मनीष सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दवाइयों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। उसके भाई पुनीत की गांव छप्पर में बाइक रिपेयर की दुकान है। दस अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने काम से घर लौट रहा था तो उसने देखा कि कॉलोनी के हरप्रीत सिंह के घर के बाहर 10-12 लड़के हाथों में डंडे, बिंडे, रॉड व गंडासियां लेकर खड़े थे और उसके घर के अंदर ईंट पत्थर फेंकने के साथ गाली गलौच भी कर रहे थे। इस दौरान हरप्रीत व उसका दोस्त उनके घर के पास पार्क में बैठे हुए थे। जब आरोपी युवक बाइक पर पार्क के पास पहुंचे तो हरप्रीत व उसका उनके घर में घुस गए और गेट की कुंडी लगा ली। अंदर से जब उसके भाई पुनीत सैनी ने गेट की कुंडी खोली तो बाइक सवार युवकों में से एक युवक ने उसके भाई के सिर पर रॉड से वार कर दिया। इस हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और गली में गिर गया। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने आसपास के लोगों की मदद से अपने भाई को सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद वे भाई को निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने मनीष की शिकायत पर बादल व कार्तिक को नामजद करते हुए अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक खुशबीर सिंह का कहना है कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें