Youth dies due to car collision, married one and a half year ago
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। सहारनपुर रोड पर पांसरा फाटक के पास तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान सहारनपुर के गांव सरसोहेडी निवासी ललित के रूप में हुई।
सरसोहेडी निवासी बाबूराम ने बताया कि उसका बेटा ललित मेहनत मजदूरी का काम करने यमुनानगर आता था। वीरवार की रात को वह काम समाप्त कर घर लौट रहा था। जब वह पांसरा रेलवे फाटक के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते ललित की मौके पर ही मौत हो गई। ललित उनके परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक डेढ़ माह की बच्ची भी है। जांच अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।