फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या करने की आशंका

विज्ञापन
Youth dies after being hit by train, fear of committing suicide - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। उसने रेलगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या की। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान तलाकौर निवासी पंकज के रूप में हुई।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार की देर रात्रि दो बजे के करीब उनके उन्हें मैमो से सूचना मिली थी कि मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक युवक ने रेलगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया गया। मृतक पंकज राजस्थान की निजी कंपनी में तीन वर्ष से काम करता था। वह अविवाहित था। परिजनों के अनुसार पंकज की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी और वह कभी-कभी अवसाद में चला जाता था। जिस कारण से इसके परिजन इसे दो दिन पहले ही राजस्थान से घर ले आए थे। पंकज का एक बड़ा भाई है। परिजन ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे पंकज बाइक लेकर घर से निकला था। वह रात को घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद था। सुबह उन्हें घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें