फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लाखों की अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2023 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सीआईए द्वारा अफीम के साथ पकड़ा गया आरेापी। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए-वन की टीम ने 600 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब एक लाख 75 हजार रुपये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए- वन इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीले पदार्थ लेकर उत्तराखंड से देवधर गांव में आएगा। इस सूचना पर उप निरीक्षक गुरमेज सिंह, सुखविंद्र सिंह, एएसआई राजिंद्र सिंह, पंकज, रणधीर सिंह व विमल की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इस दौरान एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रतापनगर के नायब तहसीलदार आनंद रावल को बुलाया गया। जिनके सामने पकड़े गए व्यक्ति की तलाश ली तो उसके पास से 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान देवधर निवासी बिहरम पाल के नाम से हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले धोखाधड़ी, चोरी और पुलिस भगोड़े के चार मामले दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें