फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से पुल से नीचे गिरा बाइक सवार, मौत

Fri, 27 Oct 2023 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खुर्दी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे मैकेनिक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में सभापुर गांव के किसान जसमेर सिंह ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। बड़ा लड़के राजेश कुमार की दामला बाजार में बाइक मरम्मत की दुकान है। वीरवार को उसे पता चला कि खुर्दी पुल के पास राजेश का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचा। जहां पर उसे दूधला गांव के देसराज ने बताया कि वह अपनी बाइक पर खुर्दी गांव में किसी काम से जा रहा था। तभी राजेश अपनी बाइक पर उसके आगे चल रहा था। उसी दौरान खुर्दी गांव की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। कार ने सीधी टक्कर राजेश की बाइक को मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत पुल से नीचे गिर गया। तभी कार चालक वहां रूका और उनके पास आया। घायल की हालत को देख कर आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राजेश को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां पर जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और कार चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें