साढौरा। स्टेट एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात को 960 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक युवक को पकड़ा है। युवक की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी इमरान उर्फ पीलिया के तौर पर हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पकड़े कैप्सूल नशे में प्रयोग होते हैं। जिसकी जिला ड्रग कंट्रोलर अधिकारी बिंदु धीमान से पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी इमरान उर्फ पीलिया के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के सब इंस्पेक्टर राजेश देशवाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि इमरान नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है और शुक्रवार को यासीन माजरी गांव के पास नशीले कैप्सूल की सप्लाई करने के लिए आएगा। इसी सूचना के आधार पर नाकाबंदी शुरू की गई। कुछ देर के बाद ही आरोपी युवक को नशीले कैप्सूल सहित काबू कर लिया गया। राजपत्रित अधिकारी संदीप शर्मा की मौजूदगी में तलाशी लेने पर 40 स्ट्रीप कैप्सूल बरामद हुए। संवाद