फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रेम जाल में फंसाकर किया युवती का यौन उत्पीड़न, स्मैक का नशा भी कराया

Sun, 12 Apr 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की एक महिला ने एक युवक पर अपने प्रेम जाल में फंसाकर करीब नौ साल तक यौनशोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह अपने दोस्तों के साथ भी उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं उसके गहने भी आरोपी ने अपने पास रख लिए। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की 31 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई थी। उसकी मां शहर के ही निजी अस्पताल में काम करती है और वहीं पर एक कमरे में रहती है। वह भी कई बार अपनी मां के साथ अस्पताल में ही रहने चली जाती थी। अस्पताल में ही अनुज नाम का युवक कार्य करता है। इसलिए उसकी अनुज से जान पहचान हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि रात को जब मां ड्यूटी पर चली गई तो अनुज कमरे में आया और उसका यौन उत्पीड़न करने लगा। इसके बाद से आरोपी झांसा देकर लगातार उससे संबंध बनाता रहा। उसने जबरन उसे स्मैक का नशा भी कराया। अनुज लगभग नौ वर्ष तक उससे संबंध बनाता रहा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें