फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन करें युवा

Sat, 11 Jul 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) मुरथल सोनीपत में कौशल भारत अभियान के तहत वर्ष 2026-27 के लिए हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग के 440 बेरोजगार युवक-युवतियों को तीन माह का नि:शुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप तकनीकी दक्षता प्रदान करना है।
जिला कल्याण अधिकारी अनु बंसल ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि तीन माह (480 घंटे) की होगी तथा यह एनएसक्यूएफ लेवल-3 के तहत संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए सहायक मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग (एएमओ-आईएम) ट्रेड में 200 सीटें, सहायक मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोसेसिंग (एएमओ-पीपी) में 80, सहायक मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक एक्सट्रूजन (एएमओ-पीई) में 80 तथा सहायक मशीन ऑपरेटर ब्लो मोल्डिंग (एएमओ-बीएम) ट्रेड में 80 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग के निवासी, कम से कम 10वीं पास तथा न्यूनतम 18 वर्ष आयु के होने चाहिए। आवेदन पत्र के साथ 10वीं की अंकतालिका, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति सहित सिपेट, मुरथल में आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिपेट के किसी भी केंद्र से पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 7678329863, 7555888612 एवं 9996538494 भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें