रक्तदान करते संजीव मेहता व उनके पुत्र कृष। स्वयं
यमुनानगर। बिहार के रोहतास जिले स्थित गोपाल नारायण सिंह मेडिकल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय जमुहार में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ में यमुनानगर की स्माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव मेहता छिब्बर और उनके पुत्र कृष मेहता छिब्बर को रक्तसेवा सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान पथ प्रदर्शक संस्था औरंगाबाद (बिहार) की ओर से आयोजित समारोह में बिहार सरकार के सीआईडी निदेशक विपिन कुमार चौधरी ने प्रदान किया। महाकुंभ में नेपाल, भूटान और भारत के 24 राज्यों से सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं रक्तदाताओं ने भाग लिया। संवाद