फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप

Thu, 10 Apr 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में युवक पर महिला का रास्ता रोककर उससे छेड़खानी करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उस पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। पुलिस चौकी में शिकायत करने पर आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर शिकायत डीजीपी को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
35 वर्षीय महिला ने बताया कि उनकी कॉलोनी का ही तुषार नामक युवक उसे रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी करता है। आरोपी उस पर गलत कमेंट करता है। जब वह आरोपी का विरोध करती है तो वह उस पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। आरोपी ने उस पर कईं बार पत्थर भी फेंके। जिससे उसके बच्चों को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी युवक के पिता को शिकायत की तो उसने उसे कोर्ट में देख लेने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसने आरोपी के खिलाफ नजदीक की पुलिस चौकी में शिकायत दी। मगर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर पीड़िता ने डीजीपी को शिकायत दी। डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी तुषार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें