संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर के वार्ड पांच व छह की दो गलियों का निर्माण 54 लाख रुपये से किया जाएगा। बुधवार को गली निर्माण का पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल के पुत्र निश्चल चौधरी ने नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने बताया कि वार्ड नंबर-5 में गोविंदगढ़ फॉर्म में 19 लाख रुपये से गली निर्माण स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर-6 के जैन नगर में 35 लाख रुपये से बनने वाली चार गलियों का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों का बुधवार को नारियल फोड़कर शुभारंभ कर दिया गया है। इसके लिए अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
निश्चल चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शहर का बिना भेदभाव विकास किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री कैल बाईपास में थर्मल की तीसरी यूनिट का शिलान्यास कर प्रदेश को बड़ी सौगात देंगे। इस यूनिट के बनने से प्रदेश के लोगों के साथ उद्योगों के लिए पर्याप्त बिजली मिलेगी। इस दौरान पार्षद अंकित गोयल, पार्षद भानू प्रताप, अंकुश गोयल, रिंकू धीमान, लोकेश बंसल, दर्पण गर्ग, अंकित शर्मा, कपिल मनीष गर्ग व अन्य उपस्थित रहे।