फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल के बाहर खड़े युवक को रॉड व डंडों से पीटा

Sun, 28 Apr 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जम्मू कॉलोनी में नेशनल पब्लिक स्कूल के बाहर चार-पांच लड़कों ने जम्मू कॉलोनी निवासी शशिकांत से मारपीट की। आरोपियों ने रॉड, डंडों व पंच से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने एक युवक को नामजद कर चार अन्य पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जम्मू कॉलोनी निवासी शशिकांत ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह नेशनल पब्लिक स्कूल के पास किसी काम से आया था। दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी होने पर स्कूल के बाहर उसे चार-पांच लड़के मिले। आरोपी उसे पकड़कर साइड में ले गए और उससे गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने रोड, डंडों व पंच से उस पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान अंशुल त्यागी नाम के युवक को उसने पहचान लिया। बाकी युवकों के मुंह पर कपड़े बंधे हुए थे। मारपीट के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। गांधी नगर थाना पुलिस ने शशिकांत की शिकायत पर अंशुल का नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें