फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से साढ़े 47 हजार रुपये ठगे

Mon, 30 Dec 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों ने बूड़िया क्षेत्र के अमादलपुर गांव निवासी अंकित को विदेश भेजने के नाम पर उससे साढ़े 47 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी जब उससे साढ़े तीन लाख रुपये की ओर मांग करने लगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। बाद में आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फेसबुक अकाउंट पर एक दिन एक महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जिसको उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसकी महिला से बात होने लगी। महिला ने बताया कि वह यूके में रहती है। उसने महिला को बताया कि वह भी विदेश में जाना चाहता है। इस पर महिला ने उसे कहा कि उसका एक परिचित मुंबई एंबेसी में लगा है। वह वीजा लगवाने का काम करता है। आरोपी महिला ने उसे उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया। जिसके बाद उसकी उस व्यक्ति से बात होने लगी। आरोपी व्यक्ति ने बताया कि उसका वीजा जल्द लग जाएगा। जिसके लिए उसे कुछ पैसे जमा करवाने होंगे। आरोपी ने उससे अलग-अलग करके साढ़े 47 हजार रुपये जमा करवा लिए और उसका जल्द ही वीजा लगने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसके पास एक लड़की का फोन आया और कहा कि वह मुंबई से बोल रही है। उसे वीजा लगवाना है तो साढ़े तीन लाख रुपये ओर जमा करवाने होंगे। उसने पैसे देने से मना कर दिया और अपने पैसे वापस मांगे। मगर इसके बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। जिस कारण उसका आरोपियों से फिर कभी बात नहीं हो पाई। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें