फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मछरौली के गुरुद्वारा व दो मंदिरों से दान की राशि चोरी

Sun, 29 Dec 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मछरौली गांव स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब, शिव मंदिर व संतोषी देवी मंदिर तीनों धार्मिक स्थानों से शुक्रवार रात हजारों रुपये की दान की राशि चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मछरौली गांव निवासी रमनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह वह गांव के श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया तो उसने देखा कि गुरुद्वारा साहिब का दानपात्र गायब था। दानपात्र में लगभग 2200 रुपये दानराशि थी। तभी उसे पता चला कि चोरों ने गांव के शिव मंदिर व संतोषी देवी मंदिर के ताले तोड़कर वहां भी चोरी की। चोरों ने मंदिरों से भी लगभग दो हजार रुपये की दानराशि चोरी की। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने तीनों धार्मिक स्थानों पर हुई चोरियों के मामले में शिकायत मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें