फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इटली भेजने के नाम पर युवक से ठगे ढाई लाख रुपये

Sat, 16 Sep 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। इटली भेजने के नाम पर एक युवक ने हड़तान निवासी प्रदीप से ढाई लाख रुपये ठग लिए। आरोप मोहाली निवासी गुरुसेवक पर लगा है। रादौर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हड़तान निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल वह विदेश जाना चाहता था। जुलाई 2022 में उसकी मुलाकात मोहाली निवासी गुरु सेवक सिंह से हुई। आरोपी ने उसे बताया कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। उसका एक भाई इटली में डेयरी फार्म में लगा हुआ है। वह उसे उसके पास भेजकर काम दिला देगा। वहां उसे एक लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। उसका खाना पीना व रहना भी फ्री होगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। तब आरोपी ने उससे इटली भेजने के लिए उसके दस्तावेज और अलग अलग तारीखों में कुल ढाई लाख रुपये ले लिए। लेकिन रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसे इटली नहीं भेजा। जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और रुपये देने से मना कर दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। रादौर थाना पुलिस ने मामले में प्रदीप की शिकायत पर आरोपी गुरुसेवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें