यमुनानगर। शहर के चिट्टा मंदिर रोड स्थित सतकार मेडिकल के पास रंजिश के कारण छह युवकों ने विकास नगर निवासी संदीप पर तलवारों से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया।
पुलिस ने शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी संदीप ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले कुणाल व अमन राणा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। पांच मार्च को रात नौ बजे वह शहर के चिट्टा मंदिर रोड पर आरोपी कुणाल, अमन राणा, वरुण, सिब्बी व अरुण ने उसे रोककर उसपर तलवारों, बिंडों व रॉड लगी गरारी से जानलेवा हमला कर दिया। संवाद