फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि पुतला फूंका

Tue, 11 Aug 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्मीकि समाज के लोगों ने निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि पर महर्षि वाल्मीकि पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी पर समाज के लोग भड़के हुए है। समाज के लोगों ने सोमवार को लघु सचिवालय समक्ष नेशनल हाईवे 73 के बीच महंत नरेंद्र गिरि का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद लघु सचिवालय में जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने तहसीलदार दर्शन कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही लोकसभा में भगवान व संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों को सजा देने वाला कानून बनाने की मांग की।

महर्षि वाल्मीकि पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में वाल्मीकि समाज के तीन सौ के करीब लोग सोमवार सुबह करीब दस बजे जगाधरी अनाजमंडी गेट पर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। निरंजनी अखाड़ा इलाहाबाद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाज के अध्यक्ष राजेंद्र वाल्मीकि के नेतृत्व में महंत का पुतला लेकर चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 के बीच आ गए।
विज्ञापन


हाईवे के बीचोंबीच खड़े होकर लोगों ने महंत के पुतले को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद नेशनल हाईवे 73 से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। डीसी की गैर मौजूदगी में तहसीलदार दर्शन कुमार ज्ञापन लेने के लिए आए। राजिंद्र वाल्मीकि ने उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

उन्होंने महंत के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन में नगर निगम के डिप्टी मेयर रामपाल, पार्षद अजय बिल्लू और समाज के कर्मवीर पारचा, वेदप्रकाश, रिंकू गागट, हुसन लाल, दलीप कंडारा, ताराचंद, दयाचंद सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

टिप्पणी करने वालों को सजा का हो प्रावधान  
समाज के अध्यक्ष राजेंद्र वाल्मीकि, डिप्टी मेयर रामपाल आदि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम की गाथा रामायण लिखकर विश्वव्यापी बना दिया। ऐसे महान महापुरुष के खिलाफ किसी बाबा या महंत द्वारा टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने आरोपी महंत पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं भविष्य में संत, भगवान और महापुरुषों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ सजा का प्रावधान किया जाए। इसके लिए संसद में विधेयक पारित कर कानून बनाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें