फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुनानगर ने वालीबॉल में जीता कांस्य पदक

Fri, 03 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कांस्य पदक विजेता ​खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करनाल के कर्ण स्टेडियम में 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 लड़कों के वालीबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यमुनानगर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस टूर्नामेंट में राज्यभर की कई प्रतिभाशाली टीमें भाग ले रही थीं।
राजकीय स्कूलों के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के प्रारंभिक राउंड में दमदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टीम के कोच हरविंदर सिंह चहल, प्रवीण सैनी, सतविंदर, संजीव कुमार, वाहिद ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के अथक प्रयास और टीमवर्क का परिणाम है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य शारीरिक शिक्षा संगठन के प्रधान दलबीर सिंह भूरा ने टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अजैब सिंह, राजेंद्र नरवाल, राजेश सेन एवं अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें