फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 35.31 करोड़ से चकाचक होगी यमुनानगर-रादौर रोड

Sat, 09 May 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर में रादौर रोड से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी यमुनानगर-रादौर स्टेट हाईवे के दिन अब बदलने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस महत्वपूर्ण मार्ग के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 35 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से इस सड़क को चकाचक किया जाएगा।
टेंडर प्रक्रिया के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार सड़क के निर्माण कार्य को आवंटन के बाद 13 माह के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। योजना के तहत किशनपुरा से दमला तक लगभग एक किलोमीटर हिस्से को सीमेंट कंक्रीट (सीसी) से बनाया जाएगा, जबकि शेष सड़क का निर्माण तारकोल और बजरी से किया जाएगा, क्योंकि यहां पर हर समय पानी रहने की वजह से सड़क को काफी नुकसान पहुंचता है। इससे सड़क की मजबूती बढ़ेगी।
विज्ञापन

यह 18 किलोमीटर लंबी सड़क यमुनानगर को कुरुक्षेत्र, करनाल और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ती है, जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। वर्तमान में सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार किसान भी सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर जाम लगा चुके हैं। जाम लगने के बाद पीडब्ल्यूडी ने सड़क का पैचवर्क कराया, जिसके बाद अब यह थोड़ी बहुत चलने लायक हुई है। सड़क चौड़ीकरण और नवीनीकरण के बाद इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। फिलहाल संकरी और टूट-फूट वाली सड़क के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे न केवल आम लोगों बल्कि किसानों और व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उधर कैथल से यमुनानगर तक इस सड़क को फोरलेन करने की भी प्रक्रिया पर काम चल रहा है। इसके लिए पूर्व में सर्वे भी किया जा चुका है, हालांकि इसे धरातल पर आने में अभी समय लग सकता है। फोरलेन परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर यातायात दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
औद्योगिक और कृषि की दृष्टि से सड़क महत्वपूर्ण : कारोबारी महेंद्र व आशीष का कहना है कि यह मार्ग औद्योगिक और कृषि दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन वर्षों से इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। जिस तरह से बड़े उद्योग जिले में है उसके अनुसार इस सड़क को नहीं बनाया गया है। इस सड़क को जल्द ही फोरलेन किया जाए ताकि कारोबार रफ्तार पकड़ सके।
विज्ञापन

यमुनानगर के जोड़ियो नाका से रादौर में सांगीपुर नाका तक सड़क के नवीनीकरण के लिए निविदा लगा दी है। इस सड़क के बनने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि काफी समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। -राकेश चौहान, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें