फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: हार्डवेयर की दुकानों में लगी भयंकर आग, दमकल की 9 गाड़ियां काबू पाने में जुटी

Sun, 19 Nov 2023 12:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

मौके पर क्रेन को बुलाया गया ताकि दुकानों के बीच की दीवार को तोड़ कर पानी की बौछार की जाए। रविवार को जगाधरी का बाजार बंद रहता है।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में छोटी लाइन पर एसडी स्कूल के नजदीक रविवार सुबह हार्डवेयर की तीन दुकानों में आग लग गई। अभी भी दुकानों में आग लगी हुई है। दुकानों में लगी आग को बुझाने के लिए सुबह दमकल की पांच गाड़ियां आई थी, लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद चार गाड़ियां और बुलाई गई हैं। आग की लपटें दुकानों से बहुत ऊंचाई तक उठती रही। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे से लगी है आग
जगाधरी निवासी किशोरी लाल की छोटी लाइन पर गुप्ता मिल्स स्टोर हार्डवेयर की दुकाने हैं। यह दुकानें प्रथम तल पर हैं। आज सुबह करीब 8 बजे एक दुकान में अचानक आग लग गई। इतनी फैल गई की साथ वाली दो दुकानों को भी चपेट में ले लिया। तीन दुकानों में आग तेजी से फैलती चली गई। लोगों ने आग की सूचना दुकान के मालिक को दी।
विज्ञापन

एक के बाद एक 9 गाड़ियां पहुंची
आग की सूचना पर सबसे पहले मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची। परंतु आग फैलती रही। दमकल कर्मचारियों ने एक के बाद एक दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। पौने 12 बजे तक भी आग लगी हुई है। दमकल कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


ग्रीस व चमड़े के कारण आग बुझाने में दिक्कत
हार्डवेयर की दुकानों में बड़ी मात्रा में ग्रीस, चमड़े का सामान व कपड़े रखे हुए थे। जिस कारण आग तेजी से फैल रही है। इससे दमकल कर्मचारियों को भी आग बुझाने में दिक्कत आई। इसके बाद मौके पर क्रेन को बुलाया गया ताकि दुकानों के बीच की दीवार को तोड़ कर पानी की बौछार की जाए। रविवार को जगाधरी का बाजार बंद रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें