तेजली खेल परिसर में शनिवार को जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर पंजाबी-हरियाणवीं कल्चर की छंटा बिखेरी। देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की भी धूम रही। साथ में मास पीटी एवं डंबल शो, परेड और योगा में छात्र-छात्राओं समेत पुलिस, होमगार्ड और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने फाइनल रिहर्सल का अवलोकन किया। 15 अगस्त को यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य तेयारी पूरी कर ली गई हैं। मौके पर एसपी मनीष चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी, अध्यापक मौजूद रहे।
इधर...खंडस्तरीय समारोह में झोंकी ताकत
बिलासपुर। खंडस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बिलासपुर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में फाइनल रिहर्सल में मार्चपास्ट, पीटी, डंबल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन एसडीएम नवीन आहूजा ने किया। रिहर्सल में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिलासपुर, गुर्जर संस्कृत कॉलेज कपालमोचन, एमआर इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू हैप्पी स्कूल, दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल कपालमोचन, गणपति कॉन्वेंट स्कूल, नवज्ञान ज्योति स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मौके पर डीएसपी बिलासपुर सुभाषचंद, तहसीलदार तरूण सहोता,अश्वनी गंभीर, बीडीपीओ राकेश संधू समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
स्कूलों में बही देशभक्ति की बयार
यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विभिन्न स्कूलों में देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। ली डैफोडिल्स प्ले स्कूल में बच्चों ने मेरा देश रंगीला, ऐ मेरे वतन, जैसे गीतों पर खूब तालियां बजी। विद्यालय की डायरेक्टर लीना पाल ने स्वतंत्रता दिवस और वीरों की कुर्बानियों के बारे में बताया।
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य, भाषण जैसे प्रस्तुतियों पर बच्चों ने तालियां बटोरी। संस्थान की निदेशिका मनजीत कांबोज, प्रधानाचार्य रेणु मलिक, उप प्रधानाचार्य अंजू ढींगरा ने शिरकत की। सरस्वती नगर में जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन देवेंद्र सिंह और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रणजीत कौर मुख्य अतिथि रहे। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से प्रेरित सुंदर कलाकृतिया प्रस्तुत की। जगाधरी वर्कशाप क्षेत्र में नेशनल पब्लिक पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं करवाई गई। किड्स जोन में फ्लैग मेंकिग में चरत , हर्षिता, कनक ने पहले स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में प्रशंात राणा ओर स्लोगन में कविता ने पहला स्थान प्राप्त किया। राम नगर स्थित लिटिल किंग्डम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चे भगत सिंह, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, गांधी तथा सुभाष चंद्र की पोशाक पहन कर पहुंचे। प्रिंसीपल गुड़िया खुराना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों के मन में मातृ भूमि के प्रति स्नेह और देशप्रेम की भक्ति जागती है।
रादौर के हरि ओम शिव ओम पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए और देशभक्तों की कुर्बानियों को याद किया। स्कूल संचालक अजय सिंह चौहान व स्कूल की एकेडमिक डायरेक्टर रूचि सिंगला ने कहा कि बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरा जोश रहा। में बही देशभक्ति की बयार