छात्राओं ने रैंप वाक कर फैशन के जलवे बिखेरे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. वरिंद्र गांधी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद छात्राओं ने रैंप वाक कर फैशन के जलवे बिखेरे और पंजाबी-वालीवुड के गानों पर डांस कर धमाल मचाया।
फ्रेशर पार्टी में द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने प्रथम वर्ष कि छात्राओं के लिए विभिन्न गेम शो का भी आयोजन किया। इसमें छात्राओं के बीच खिताब जितने की होड़ लगी रही। प्रतियोगिताओं के बाद साइंस से दिव्या, कॉमर्स से नवनीत कौर और आर्ट्स से नैंसी को मिस फ्रेशर चुना गया। साइंस की साशा को मिस पर्सनैलिटी का खिताब और कॉमर्स की जसकरण कौर को मिस ब्यूटीफुल हेयर का खिताब मिला। कॉलेज प्राचार्या डॉ. वरिंद्र गांधी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। मौके पर सभी स्टाफ सदस्य और छात्राएं मौजूद रहीं।