फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: मृत गोवंशों को कचरे में गिराने पर भड़के गोभक्त, छह घंटे जताया विरोध, रोड जाम करने का किया प्रयास

Tue, 23 Jan 2024 06:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

कैल कचरा प्लांट में चलती जेसीबी रुकवाई फिर रोड जाम का प्रयास किया गया। डीएसपी व नगर निगम अफसरों से काफी देर बहस और नोक-झोंक हुई। सिलिंडर व जनरेटर का डीजल मंगाने पर भी भस्मक यंत्र नहीं चला। एएमसी के 30 जनवरी तक यंत्र चलाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
डीएसपी को कैल कचरा प्लांट में लगा भस्मक यंत्र दिखाते पूर्व विधायक अर्जुन सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में निस्तारण के बजाय मृत गोवंशों को कचरे में गिराने पर भाकियू, गोरक्षा दल, बजरंग दल, पर्यावरण फाउंडेशन, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी से जुड़े लोग भड़क गए। जो पूर्व विधायक अर्जुन सिंह व आप नेता आदर्श पाल के साथ मंगलवार सुबह दस बजे कैल कचरा प्लांट पहुंचे, जहां कचरे में मृत गोवंशों के अवशेष कुत्तों द्वारा नोंचते देख उनका गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन


उन्होंने पहले निगम की चलती जेसीबी के आगे आकर उसे रुकवा दिया फिर सामने अंबाला-जगाधरी मार्ग जाम करने पहुंच गए, लेकिन पहले से नगर निगम जेई व एमई सहित पुलिस बल के साथ मौजूद डीएसपी कमलजीत ने उन्हें रोड जाम करने से रोक दिया। इस पर डीएसपी व गोभक्तों के बीच काफी देर बहस व नोक-झोंक हुई।
विज्ञापन

कैल कचरा प्लांट में रोष जताते गोभक्त।

डीएसपी के समझाने पर गोभक्तों ने रोड जाम नहीं किया, पर निगम के जेई व एमई ने पहले सिलिंडर फिर जेनरेट के लिए डीजल मंगाया, पर तब भी मौके पर लगा भस्मक यंत्र नहीं चल पाया। ये देख सभी गोभक्त कैल कचरा प्लांट के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


दो घंटे हंगामे के बाद दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चार घंटे चले धरने को एएमसी धीरज कुमार के 30 जनवरी तक भस्मक यंत्र चला दिए जाने के आश्वासन पर खत्म कर दिया गया। मौके पर भाकियू से संजू गुंदियाना, सुभाष गुर्जर, धर्मेंद्र राणा, सुभाष मुसिंबल, पर्यावरण मित्र फाउंडेशन से चिराग सिंघल, राहुल भान, पुनीत कुमार, दीपक कश्यप, आनंद शर्मा, मुकेश, विशाल, आशु, रोनी, मोहित, दीपक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें