फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीगिरी के जरिये डिफाल्टरों से रकम निकलवा रहे बैंक अधिकारी

Fri, 02 Jun 2017 12:00 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
p - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
बैंकों से लिए लोन की रकम चुकता न करने वालों के सामने बैंक अधिकारी गांधीगिरी करते नजर आएंगे। पंजाब नेशनल बैंक ने अब नए तरीके से अपने डिफाल्टरों व लोन की रकम न अदा करने वालों से लोन की रकम निकलवाने की ठानी है। इसके तहत बैंक अधिकारी हाथों में तख्तियां लेकर डिफाल्टरों व लोन न चुकाने वालों के पास पहुंच रहे हैं। इन तख्तियों पर लिखा है- बैंक का पैसा जनता का पैसा है, लिए गए ऋण को जमा करें। बैंक का पैसा समय से जमा करें..। बैंक की इस गांधीगिरी का असर भी सामने आने लगा है। वीरवार को बैंक अधिकारी हाथों में तख्तियां लेकर लोन लेने वाले एक संस्थान के पास पहुंचे। बैंक अधिकारियों के हाथ में तख्तियां देखकर ऋण लेने वाले ने तुरंत अपने बकाया लोन की कुछ रकम जमा करवा दी। बैंक के अधिकारी अब तक करीब आधा दर्जन डिफाल्टरों के पास जा चुके हैं।
विज्ञापन

 
पीएनबी के 60 करोड़ फंसे
पंजाब नेशनल बैंक के विभिन्न शाखाओं से करीब 60 करोड़ रुपये के लोन की रिकवरी नहीं हो पा रही है। इनमें अधिकतर रकम इंडस्ट्री व व्यवसाय के लिए लोन के रूप में ली गई है। हाथों में तख्तियां लेकर डिफाल्टरों के पास पहुंचते ही लोन लेने वाले शर्मिदंगी महसूस करने लगते हैं। इस अनोखे तरीके के अच्छे रिजल्ट सामने आने पर बैंक अधिकारी जोर-शोर से इस तरीके को आजमाने में जुट गए हैं।

 
जानबूझकर रकम न चुकाने वालों को किया जा रहा टारगेट
बैंक अधिकारियों के मुताबिक बैंक से लोन लेने वाले कुछ लोग वाकई इस स्थिति में नहीं होते कि लोन की रकम अदा कर सके। लेकिन अधिकतर ऐसे लोग भी होते है कि जो आर्थिक रूप से मजबूत होने के बावजूद लोन नहीं जमा करवाते। ऐसे व्यक्तियों से लोन की रकम निकलवाले के लिए यह तरीका अपनाया गया है।
विज्ञापन


 
कुछ लोग आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद बैंक का लोन चुकता नहीं करते हैं। ऐसे लोगों से लोन की रकम निकलवाने के लिए हमने यह तरीका अपनाया है। इसके अच्छे रिजल्ट सामने आ रहे हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विपिन सरीन, लीड बैंक मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें