फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस छात्राओं के देगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

Sat, 03 Jun 2017 12:11 AM IST
yamunanagar,beurao
विज्ञापन
ff - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से निपटने को जिला पुलिस अनोखी कवायद करने जा रही है। ताकि स्कूल-कॉलेज की छात्राएं दूसरों से मदद मांगने के स्थान पर खुद भी मंचलों को मुंह तोड़ जवाब देकर सबक सीखा सकें। छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ट्रेंड करने के विशेष अभियान की कमान महिला थाना पुलिस को सौंपी गई है। अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में जाने से पहले महिला थाने में शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों की छात्राओं सहित महिला पुलिस को ट्रेनर द्वारा आत्मरक्षा हेतु जुड़ो व मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान एसपी राजेश कालिया व डीएसपी उषा कुंडू मौजूद रहे। 
विज्ञापन


एसपी राजेश कालिया ने बताया कि स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। छात्राओं के साथ महिला पुलिस कर्मियों को भी आत्मरक्षा के लिए जुड़ो व मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी गई। जो महिला पुलिस कर्मी पूरी तरह ट्रेंड होंगे, उन्हें स्कूल-कॉलेजों में भेजकर छात्राओं को भी आत्मरक्षा के लिए जुडो व मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने भेजा जाएगा। डीएसपी उषा कुंडू ने कहा कि छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश पाने हेतु एसपी के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे कामयाब बनाने के लिए महिला थाना पुलिस पूरा प्रयास करेगी। 

जिला पुलिस की कवायद को छात्राओं ने सराहा
महिला थाने में आई विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने आत्मरक्षा के लिए जुडो व मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने के बाद जिला पुलिस की कवायद को काफी सराहा। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग लेकर उनमें जोश भर गया है और अब छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में घबराएंगी नहीं, बल्कि डटकर जवाब देंगी। स्कूलों में छात्राओं को इस ट्रेनिंग की खास जरूरत हैं, जिला पुलिस द्वारा यदि ऐसा किया जाता है तो छात्राओं को अपने खुद की आत्मरक्षा करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें