फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 करोड़ से होगा 20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण

Fri, 02 Jun 2017 12:05 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
g - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
कपालमोचन मुख्य मार्ग के खस्ताहाल होने से लोगों को होने वाली परेशानियों से जल्द निजात मिलने वाली है। चूंकि लोक निर्माण विभाग की ओर से शिव चौक से हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे गांव धनौरा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने कार्य हेतु न्यू इंडिया कंपनी को टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


विभाग के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि कस्बे से घाड़ क्षेत्र के गांव धनौरा तक लगभग 20 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क निर्माण के दौरान शिव चौक से लेकर छोटा बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाला बनाकर कंकरीट से निर्माण कराया जाएगा। कपालमोचन से बिलासपुर तक सड़क लगभग दस मीटर चौड़ी होगी, जबकि कपालमोचन से धनौरा तक लगभग साढ़े पांच फीट से सात फीट तक चौड़ा किया जाएगा। 20 किलोमीटर लंबी सड़क में लगभग 13 पुलिया का निर्माण किया जाएगा। एसडीओ सुनील कुमार ने कहा कि उनका प्रयास है कि कपालमोचन में होने वाले राज्य स्तरीय मेले से पूर्व कपालमोचन तक सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा। ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

जेई कर्ण सिंह ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने के लिए सड़क के दोनों ओर लगे वन विभाग के लगभग 1900 पेड़ों की कटाई अंतिम चरण में है। इसकी अनुमति भी मिल चुकी है। सड़क निर्माण के लिए डेढ़ साल का समय रखा गया है, लेकिन विभाग के अधिकारियों का प्रयास रहेगा कि समय  पूर्व इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। इसके साथ काला आंब से संरावी तक लगभग बीस किलो मीटर सड़क का निर्माण पुन: कराया जाएगा। इसको लेकर निर्माण कार्य आरंभ कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें